महासमुंद : विद्यालय में छात्रों को बताई संस्कृत की विशेषता और महत्ता

महासमुंद . ग्राम कसेकेरा स्थित सरस्वती ग्राम गंगा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसेकेरा में संस्कृत दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के लिए विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें संस्कृत में श्लोक वाचन, गीत, सूक्ति, पर्यावरण आधारित नाटक शामिल रहा। वहीं अतिथियों ने वदतु संस्कृत संभाषण का प्रत्यक्ष प्रयोगात्मक गतिविधियां कराई और स्टूडेंट्स को संस्कृत की विशेषता और इसकी महत्ता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर व्याख्याता प्रफुल्ल त्रिपाठी, विशेष अतिथि व्याख्याता गुणसागर प्रधान, अध्यक्षता छात्रावास अधीक्षक कसेकेरा दिनेश कुमार साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डिगम साहू शामिल हुए। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य वीरेन्द्र कुमार साहू, जिला संस्कृत प्रमुख हेमलाल यादव, सह संस्कृत प्रमुख भारती साहू के साथ सभी शिक्षक व स्टूडेंट्स मौजूद रहे।



















