बागबाहरा

बागबाहरा:शराब के नशे में बाइक चलाकर बुजुर्ग को मारी टक्कर, चालक पर मामला दर्ज

बागबाहरा। थाना बागबाहरा क्षेत्र में लापरवाही और तेज रफ्तार से बाइक चलाने के कारण एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम नरतोरी निवासी दुर्गेश चंद्राकर ने शिकायत दर्ज कराई कि 6 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे उनके पिता रामलाल चंद्राकर अपनी मोटरसाइकल (CG 06 HE 6540) से मुनगासेर-गांजर रोड स्थित खेत देखने जा रहे थे। इसी दौरान घनश्याम साहू के खेत के पास सामने से आ रही मोटरसाइकल (CG 06 GW 8748) के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में रामलाल चंद्राकर सड़क किनारे गिर पड़े और उनके सिर, दोनों हाथ तथा दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। शिकायत के अनुसार दुर्घटना करने वाला चालक नशे की हालत में था और अपना नाम भी ठीक से नहीं बता पा रहा था। बाद में उसकी पहचान टीकम ठाकुर निवासी बावनसारा (सुवरमाल) के रूप में हुई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 एवं 125(ए) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!