छत्तीसगढ़

रेलवे ट्रैक के लिए बने पुल से नीचे गिरकर एक युवक की मौत

कोरबा में रेलवे ट्रैक के लिए बने पुल से नीचे गिरकर एक युवक की मौत हो गई। कोतवाली थाना अंतर्गत सर्वमंगला पुल की ये घटना है। 40 फीट ऊंचे पुल से गिरने के बाद मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं यहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त सरफराज मुर्तुजा खान (24 साल) के रूप में हुई है, जो पुरानी बस्ती का रहने वाला है और हलवाई का काम करता था। जवान बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि सरफराज दो दिनों पहले ही गुजरात के सूरत से वापस घर लौटा था। काफी दिनों के बाद वो घर आया था, लेकिन किसी से ठीक से बात नहीं कर रहा था। अक्सर घर से बाहर रहता था।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!