छत्तीसगढ़रायपुर

क्या दलित होने की सजा भुगत रहें है कांकेर कलेक्टर केएल चौहान ?

रायपुर (काकाखबरीलाल). आईएएस कुमार लाल चौहान वैसे तो एक ईमानदार व बेदाग़ छवि के अफसर के रूप में जाने जाते है लेकिन आये दिन उन पर निर्थक आरोप लगा कर बदनाम करने की साजिश होती रहती है ? एक बार फिर उन्हें पत्रकार से दुर्व्यवहार का आरोप लगा कर उनकी बेदाग छवि को खराब करने की साजिश रची जा रही है।

अब बड़ा सवाल उठता है आखिर क्यों ? इस सवाल का जवाब है कुमार लाल चौहान की जाति, उसका दलित समुदाय से आना। कांकेर कलेक्टर कुमार लाल चौहान अनसूचित जाति वर्ग के गांड़ा जाति से आते है, जो कि अत्यंत ही पिछड़ी जाति मानी जाती है। वो गांड़ा जाति के एकमात्र आईएएस अफसर है।

पत्रकारों से दुर्व्यहार की कई घटनाये प्रदेश में हुई है लेकिन सिर्फ चुनिंदा घटनाओं पर ही पत्रकार संघ की सक्रियता उनकी जातिवादी सोच को दर्शाता है।

ये है पूरा मामला : कांकेर के एक व्हाट्सअप ग्रुप में कलेक्टर के एल चौहान को बिना अनुमति के ऐड किया जाता है और कोरोना से जुड़े तथ्यहीन खबरों के संबध में उनसे उटपटांग सवाल पूछे जाते है। जिसके कारण कलेक्टर के एल चौहान के द्वारा ग्रुप से लेफ्ट कर लिया जाता है उसके बावजूद उन्हें दुबारा बिना पूर्व अनुमति के जोड़ा जाता है। तब एक जिम्मेदार अफसर के नाते वे समझाइस देते है और लॉक डाउन के बाद गरीबों के भूखे मरने की स्थिति का हवाला देते है। कुछ तथाकथित पत्रकारों को ये रास नहीं आता और वे कार्रवाई के डर से कलेक्टर को बदनाम करने की साजिश रचते है।

कांकेर के विकास में है विशेष योगदान : आईएएस के एल चौहान वर्ष 2009 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहें है जिनके उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत उन्हें आईएएस के रूप में प्रमोट किया गय। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभिन्न पदों पर रहते पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। वर्तमान में कांकेर के कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। कांकेर जो अब तक पिछड़े जिले के रूप में जाना जाता था वहां उन्होंने विकास कार्य में तेजी लाई है। शहर के बीचों-बीच सीसी रोड का निर्माण करवाया जा रहा है, जगह-जगह गार्डन व युवा-महिलाओं को रोजगार देने विशेष पहल भी उनके द्वारा की जा रही है। इसके आलावा जिले के सिंगारभाट स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में कोदो, कुटकी व रागी के प्रोसेसिंग के लिए संयत्र स्थापित करने लगातार प्रयासरत है। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन कर गरीब जनता तक लाभ पहुंचाने दिन-रात जुटे रहते है।

कोरोना के आरोप निर्रथक : कोरोना के अव्यवस्था का निर्रथक आरोप कुछ लोगों द्वारा लगाया जा रहा है, कांकेर कलेक्टर द्वारा कोरोना रोकथाम में किये गए उत्कृष्ट कार्य को दिल्ली की प्रमुख न्यूज़ वेबसाइट दी प्रिंट ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है जिसे आईएएस एसोशिएशन ने भी अपने ट्विटर वाल पर शेयर किया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!