सरायपाली

सरायपाली: सुशासन की सरकार में दबंगों के हौसले बुलंद, दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवालों से किया मारपीट, 112 ने परिवार वालों को पहुंचाया हॉस्पिटल

काकाखबरीलाल@सरायपाली। सुशासन की सरकार में दबंगों के गुंडागर्दी का शिकार हुई एक परिवार आज हॉस्पिटल में रोने पर मजबूर है। बता दें सरायपाली थानांतर्गत के नानकपाली गांव में दबंग किस्म के लोगों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने थाने में की है। शिकायत में बताया गया है कि हमले में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी नहीं बख्शा गया। घटना के बाद 112 कि मदद से घरवाले ने अपनी जान बचाई  सरायपाली के शासकीय हॉस्पिटल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस पूरे मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कड़ी कार्यवाही की मांग की है।।

दिए शिकायत में बताया गया है कि पूरा मामला यह है कि गांव के कुछ लोग पुराने बातों को लेकर  गन्दी गन्दी गाली देते हुए हाथों में लाठी डंडे लिए घर के दरवाजे तोड़ते हुए घर अंदर घुस गए और पूरे परिवार वालों से मारपीट किया, घर के सामान को भी तोड़ फोड़ कर नुकसान पहुँचाया गया। जिसमें महिलाओं बच्चों सहिंत सभी के साथ मारपीट किया गया। जिसमें घर के सदस्य आयुष्मान भोई, लिंगराज भोई, भोजराज भोई, गौरी भोई, ममता भोई, स्नेहा भोई, शंकर्षण भोई सभी से मारपीट किया गया है। घरवालों ने आनन फानन से 112 को कॉल किया और फिर उनकी मदद से उन्हें सरायपाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन आज सबेरे उनकी हालत को देखते हुए कुछ लोगों को महासमुंद रिफर किया गया है। मामले में सरायपाली पुलिस जांच कर रही है और सम्बंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है।

इन्होंने किया मारपीट

पुलिस को दिए शिकायत में मारपीट करने वालों में ये लोगों का नाम सामने आ रहा है..
(1) प्रशांत भोई पिता कैलाश भोई
(2) राकेश साहू पिता नीलमणी साहू
(3) विद्याचरण भोई पिता सफेद भोई
(4) साहिल भोई पिता महेन्द्र भोई
(5) निरंजन साहू पिता जीवर्धन साहू
(6) पिंटू भोई पिता लिंगराज भोई
(7) गोविंद साहू पिता उदय साहू
(8) अधिकारी साहू पिता विजय साहू
(9)वेदाप्रकाश साहू पिता रमेश साहू एवं इनके अन्य साथी के खिलाफ शिकायत किया गया है।

इस सबंध में एसडीओपी सरायपाली से जानकारी लिया गया तब उनके  द्वारा बताया गया की मामले की जांच कर उचित कार्यवाही किया जा रहा है।

सूत्रों की माने तो गांव के लोग काफी संख्या में थाने में मौजूद हैं।

क्या है पूरा मामला

थाना सरायपाली में नानकपाली निवासी सब्या भोई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिनांक 13.05.2025 के रात्रि लगभग 8:00 बजे में अपने परिवार पति, देवर, देवरानी, सास, ससुर, 05 चच्चे के साथ टीवी देख रही थी उसी समय घर से बाहर हो हल्ला होने की आवाज पर मेरे पति बाहर निकल कर देखे जिन्होंने पर अंदर आकर बताये कि कुछ 10-12 लोगो ने मुझे नामजद मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर रहे है जिसे सुनने में मुझे बहुत बुरा लगा वे लोग अपने अपने हाथों में लाठी डंडा, इंट, पत्थर पकड़े हुये हैं। घर के पास आने से मेरे पति घर के दरवाजा को बंद किया तब जबरदस्ती वे लोग दरवाजा तोड़कर घर अंदर घुसकर अपने अपने पास पकड़े लाठी, डंडा, इंट पत्थर से हम सबके साथ मारपीट किया है तथा घर में रखे टी.व्ही. कुलर, मोटर सायकल, किचन के सामान, चुल्हा, बर्तन, पलंग, चारपाई, छप्पर को पथराव कर तोड़ फोड़ दिया है। घर के घरेलू उपयोगी सामान पूरा टूट गया है तथा दो नग टचस्क्रीन मोबाईल रियल मी कंपनी को भी कुचल दिये हैं। जिससे मुझे बहुत आर्थिक रूप से बहुत ज्यादा नुकसानी हुआ है। घर अंदर आकर मारपीट करने वालों में (1) प्रशांत भोई पिता कैलाश भोई (2) राकेश साहू पिता नीलमणी साहू (3) विद्याबरण भोई पिता सफेद भोई (4) साहिल भोई पिता महेन्द्र भोई (5) निरंजन साहू पिता जोवर्धन साहू (6) पिटू भोई पिता लिंगराज भोई (7) गोविंद साहू पिता उदय साहू (8) अधिकारी साहू पिता विजय साहू (9) वेदप्रकाश साहू पिता रमेश साहू एवं इनके अन्य साथीगण सभी ग्राम नानकपाली व जलगढ़ को जानती पहचानती हूं। वे लोग ही अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट किया है । जिससे हम सभी को बहुत से चोटे आई है।
वाहन 112 को काल किया जो मौके पर उपस्थित आकर हम परिवार वालों को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली लाये हैं। परिवार के आयुष्मान भोई, मेरे पति लिंगराज भोई एवं देवर भोजराज भोई, देवरानी गौरी भोई, बेटी ममता भोई स्नेहा भोई, मेरे ससुर शंकरर्षण भोई को ज्यादा चोट आई है, जिसका उपचार शासकीय अस्पताल सरायपाली में जारी है।
मुझे एवं मेरी सास शांति भोई को कम चोटे आई है। अतः घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सरायपाली थाना में शिकायत की हूं। उक्त घटना की जानकारी देते हुए थाना सरायपाली से सम्बंधित लोगों के ऊपर कार्यवाही करने का मांग किया गया है।

इस पूरे मामले में दूसरे पक्ष से संपर्क करने की कोशिश किया गया पर नहीं हो पाया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!