महासमुंद

सरायपाली अनुविभाग में उचित मूल्य की दुकानों के नवीन आबंटन हेतु 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

काकाखबरीलाल@डेस्क रिपोर्ट। अनुविभाग सरायपाली के अंतर्गत संचालित सहकारी समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा पूर्व में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का समर्पण किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इन समर्पित ग्राम पंचायतों में नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का आबंटन किया जाएगा। जिसमें प्रस्तावित ग्राम पंचायत कसलबा, कंवरपाली, बालसी, अर्जुन्दा, नवरंगपुर एवं कलेंडा (छिबर्रा) शामिल हैं।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत विकासखंड में स्थित वृहदाकार आदिम जाति बहुद्देशीय सहकारी समितियाँ, प्राथमिक कृषि साख समितियाँ, वन सुरक्षा समितियाँ, महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायतें तथा अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियाँ जो उचित मूल्य की दुकान संचालित करने की इच्छुक हैं, उनसे निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थाएँ निर्धारित प्रारूप-एक में आवश्यक दस्तावेजों के साथ 30 अक्टूबर 2025 तक कार्यालयीन अवधि में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सरायपाली कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त सभी ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य की दुकान का आबंटन छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 की कंडिका-9 के अंतर्गत किया जाएगा।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!