बसना
मातृदिवस के अवसर पर अंचल वासियों ने कल्पना नर्सिंग होम में लिया निःशुल्क सोनोग्राफी का लाभ

स्वास्थ्य सेवाएं@भंवरपुर। कल्पना नर्सिंग कर्राभौना/भंवरपुर होम में 11 मई 2025 को मातृ दिवस के अवसर पर गर्भवती महिलाओं के आर्थिक स्थिति को देखते हुए नि:शुल्क सोनोग्राफी किया गया जिसमें लगभग 60 गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क सोनोग्राफी किया गया और उचित परामर्श दिया गया हॉस्पिटल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रेम साहू ने सभी गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान देखभाल की जानकारी दी ।
साथी ही खून की कमी से बचने के लिए आयरन की गोली खाने की विशेष सलाह दी ।
हॉस्पिटल के बिजनेश डेवलपमेंट मैनेजर विनय राणा ने बताया कि सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय हॉस्पिटल द्वारा विशेष छूट देने की जानकारी बताई गई एवं नि:शुल्क एम्बुलेंस की सेवा देने की बात कही।
AD#1

























