सरायपाली: ताला तोड़कर ले उडे़ नगदी रकम सहित कीमती जेवरात

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में सुरेश कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड क्रमांक 13 विनायक विहार सरायपाली का रहने वाला है । विद्युत विभाग सरायपाली में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है । दिनांक 05/09/2024 को पत्नि तिजा पर्व वास्ते अपने मायके बालोद गई है तथा अपने निजी कार्य से संध्या 06 बजे लगभग सम्बलपुर उड़ीसा गया था । वापस लगभग दिनांक 06/09/2024 के प्रात: 03:00 बजे वापस घर आया घर के मुख्य दरवाजा का गोदरेज ताला टूटा हुआ था । बेडरूम में रखे सामान बिखरा हुआ पड़ा था के अलावा अन्य दो कमरों में रखे सामान तितर बितर बिखरा पड़ा हुआ था । घर में रखे गोदरेज आलमारी के लाकर में रखे नकदी 50000/रूपये एवं 03 नग सोने का सिक्का वजनी 20 ग्राम कीमती 80000/रूपये, पुरानी इस्तेपाली, 01 नग सोने का चैन वजनी 10 ग्राम कीमती 40000/रूपये, 01 नग सोने का मंगलसूत्र वजनी 07 ग्राम कीमती 28000/रूपये, 01 जोड़ी सोने का कान का टाप वजनी 10 ग्राम कीमती 40000/रूपये, 04 जोड़ी चांदी का पायल वजनी 400 ग्राम कीमती 20000/रूपये, 01 नग चांदी का सिक्का वजनी 100 ग्राम कीमती 10000/रूपये जुमला कीमती 268000/रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सुना घर में दरम्यानी रात्रि में अनाधिकृत रूप से दीवाल व मुख्य दरवाजा के गोदरेज ताला को तोड़ कर चोरी किया है । पुलिस ने305-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






























