सांकरा: पैदल जा रहे यूवक को बाईक ने मारी ठोकर


सांकरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत पैदल जा रहे यूवक को बाईक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है।कमला नायक ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सांकरा की निवासी है । ए.एम. तक की पढाई की है। गृहणी का कार्य करती है। दिनांक 15.02.2025 को पिता जी जवाहर लाल नायक घर के सामने जिला सहकारी बैंक से पैसा निकाल कर शाम करीबन 06/30 बजे वापस पैदल घर आ रहे थे उसी समय परसवानी चौक की तरफ से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GP 0427 का चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से पिता जी के सिर में गहरी एवं गम्भीर चोट लगा है और हांथ एवं पैर में चोट आने से खुन निकल रहा था जिन्हें बेहोशी के हालत में सेत कुंवर नर्सिंग होम पिथौरा में भर्ती किये थे वहां से रिफर करने पर HM मल्टी स्पेशेलिटी अस्पताल रायपुर भर्ती कराये हैं जहां उनका ईलाज चल रहा है । पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























