भाजपा के युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष ने दिया पद एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

नंद किशोर अग्रवाल,पिथौरा । भाजपा जिला कोषाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी ने दिया पद से इस्तीफा कहां करूंगा निर्दलीय प्रत्याशी संपत अग्रवाल का समर्थन ज्ञात हो कि युवाओं के बीच लोकप्रिय और प्रदेश से लेकर स्थानीय स्तर पर विभिन्न पदों पर आसीन स्वप्निल तिवारी ने आज संपत अग्रवाल के समर्थन में अपने पद व भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया वर्तमान में स्वप्निल तिवारी सर्व ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ के युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष .छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष. भाजपा स्वच्छता प्रकल्प के जिला संयोजक .भारत स्काउट गाइड संघ के जिला उपाध्यक्ष. ग्राम सभा सीतला समाज के सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आसीन है लगातार युवाओं के बीच अपनी बड़ी पैठ बनाने वाले स्वप्निल तिवारी के स्तीफ़े के बाद कयास लगाये जा रहे कि युवाओं का झुकाव स्वप्निल तिवारी के साथ रहेगा । स्तीफे का कारण पूछने पर स्वप्निल तिवारी ने कहा कि जब से नीलांचल सेवा समिति का गठन हुआ है तब से लगातार लगातार हो रहे समाज सेवा के कार्यों से प्रेरित होकर मैने ये फैसला लिया है।























