बसना

तौल बाट से सिर पर हमला मामला दर्ज

बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में बालामणी पात्र ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बामडाडीह का निवासी है दिनांक 10.04.2023 को सुबह करीब 10.00 बजे दांत दर्द की दवाई लेने ग्राम रसोडा गया था पत्नी घर में थी दवाई लेकर दोपहर करीब 12.00 बजे अपने घर वापस आया तब देखा घर में भीड लगी थी तब पडोस के सुभाषिनी महाकुर से पूछताछ करने पर बताई कि दिनांक 10.04.2023 को 11.30 बजे गांव के संतलाल बेहरा के बच्चे को सुभाष छत्रपति हाथ झापड से मारपीट कर रहा था जिसे तुम्हारी पत्नी तिलोतमा पात्र द्वारा मना करने पर तुम मना करने वाले कौन होते हो कहकर तिलोतमा पात्र को सुभाष छत्रपति द्वारा अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का एवं तौल करने के बाट से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए सिर में मारकर चोट पहुंचाया है तब वह अपने घर जाकर देखा तो पत्नी घर में बेहोश लेटी हुई थी बातचीत नहीं कर रही थी उसके सिर में चोट लगकर खून निकला हुआ था जिसे ईलाज हेतु डायल 112 वाहन से शासकीय अस्पताल बसना लेकर आये पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!