महासमुंदबसना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी भारतीय जनता पार्टी

बसना (काकाखबरीलाल)। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। पार्टी सोमवार से मोदी के 70वें जन्मदिन पर सेवा के विभिन्न कार्यों के माध्यम से जनमानस के बीच पहुंच रही है।पार्टी सेवा कार्यों के माध्यम से रक्तदान, गांवों में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, फल वितरण तथा वर्चुअल प्लेटफॅार्म पर कान्फ्रेंस के द्वारा मोदी जी के व्यक्तित्व पर चर्चा करेगी। सेवा सप्ताह 20 सितंबर तक चलेगा। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से मोदी का जन्मदिन मनाएंगी।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाये जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत आज पिरदा मंडल में मंडल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल (अम्बु) बसना विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी मुकेश जोशी ने सोसिअल डिस्टेंसी का पालन करते हुए बैठक आहूत की जिसमे पार्टी द्वारा रक्तदाताओ की सूची तथा सेवा सप्ताह के आगामी कार्यक्रमो की जानकारी दी गई ,इसमे प्रमुख रूप से महामंत्री राजकुमार पटेल, सेतकुमार कानूनगो ,अलेख प्रधान, दीनबंधु प्रधान ,इंदल साव, ताराचंद प्रधान, इमामुद्दीन शेख, युवा मोर्चा अध्यक्ष बसंत , महामंत्री मनीराम निषाद, सुभाष बंजारा, सुरेश पांडे ,राजकुमार चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!