महासमुंद:टंगिया के बेंट से वार

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर टंगिया के बेंट से मारपीट का मामला सामने आया है। संतोष यादव ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 09 बोरियाझर का निवासी है कक्षा तिसरी तक की पढाई किया है मजदूरी का काम करता है कि दिनांक 23.07.2025 को शाम करीब 06-00 बजे स्वयं एवं दोस्ती जोहन लाल ध्रुव, देवेंद्र बंछोर एवं खोमन यादव बजरंज चौंक के पास करन पेड के नीचे बैठे थे आपस में बातचीत कर रहे थे शाम करीब 06-30 बजे खोमन यादव ने पुरानी बातों को लेकर बोला कि तुम गद्दार हो गद्दारी करते हो तब मैं बोला कि मैं तुमसे कब गद्दारी किया हूं तब खोमन बुरी बुरी गालियां देकर बोलने लगा कि आज तुझे बताता हूं कहकर अपने घर गया वहां से टंगिया लेकर आया और बोला कि तू मुझसे गद्दारी करता है और ज्यादा होशियार बनता है कहकर अपने हाथ में रखे टंगिया के बेंट से पीठ में मारा जिससे पीठ में चोंट लगी और खून निकलने लगा मारता देख कर दोस्त जोहन लाल ध्रुव एवं देवेंद्र बंछोर आकर झगडा को छुडवाये हैं जाते जाते खोमन यादव बोला कि आज तू बच गया नहीं तो जान से खत्म कर देता। खोमन यादव के इस व्यवहार से बहुत डरा खोमन यादव के द्वारा बुरी बुरी गालियां देने से सुनने वालों को बहुत बूरा लगा है। अधिक चोंटे आने के कारण अपना ईलाज के लिये जिला अस्पताल महासमुंद चले गया था वहां दिनांक 24.07.25 तक भर्ती रहा उसके बाद डाक्टर द्वारा रिफर किये जाने से बाहर किसी भी डाक्टर को नहीं दिखाया पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



















