छत्तीसगढ़महासमुंदमहासुमंद

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की अहम बैठक सम्पन्न… खेत चलो अभियान का किया आह्वान…

सरायपाली (काकाखबरीलाल)। सरायपाली में जनता कांग्रेस जोगी पार्टी द्वारा जिला स्तरीय बैठक रखी गई, जिसमें प्रमुख रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महिला डा. अनामिका पाॅल सहित महासमंुद जिले के सभी दिग्गज नेतागण मौजूद रहे, बैठक में प्रमुख रूप से पार्टी विस्तार के लिए सदस्यता अभियान, किसानों एवं आम लोगों के मुद्दे एवं समस्याओं पर मंथन, शराबबंदी को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं खेत चलो अभियान जैसे कार्यक्रम की शुरूआत करने का आवाहन किया।
बैठक में डाॅ. अनामिका पाल ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार को किसानों के हर मोर्च में असफल बयाता, उन्होनें ने कहा कि वर्तमान समय में जिले के 60 से अधिक गांवों के किसानों को फसल बीमा कि राशि प्राप्त नहीं हुई है, साथ ही जिले के चारों विधानसभा के कांग्रेस विधायक अपने क्षेत्रों का विकास नहीं करा पा रहें है, आगामी दिनों में जनता कांग्रेस के पदाधिकारी गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों कि समस्याओं का समाधान करेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष महिला अनामिका पाल जिला अध्यक्ष विद्या शंकर दास वरिष्ठ कर्मठ नेता तुलाराम, तिरिथ पटेल, ओशिन जौहरी, गुड्डा शाह, घनश्याम प्रधान, आरिफ मोहम्मद सहित समस्त पार्टी के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!