बसना

कन्या माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस.

देशराज दास,काकाखबरीलाल,बसना। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना में छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया। सर्वप्रथम प्राचार्य एवं शाला परिवार ने सरस्वती माता एवं डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र पर पूजन अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, साथ में विद्यालय की समस्त छात्राओं द्वारा समवेत स्वर में सरस्वती वंदना का गायन किया गया। इस अवसर पर शाला नायिका कु. लतिका कुमार एवं उप शाला नायिका कु. पूर्वी पांडेय ने उद्बोधन किया। शाला के प्राचार्य श्री बी.आर.पटेल एवं शिक्षकगण श्री एस. के.विशाल, श्री हिरेश चंद्राकर, श्री एस. सी.बेहरा, श्री एन. के.पंडा, श्री विवेक दास ने शिक्षक दिवस पर सारगर्भित उद्बोधन एवं आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम का संचालन साहित्यिक सचिव कु. अबसार फातिमा एवं उप साहित्यिक सचिव कु.सुमन साव ने किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!