बसना: पैदल टहलने के लिये जा रहे युवकों को कार ने मारी ठोकर

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत पैदल टहलने के लिये जा रहे युवकों को कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है।उत्तर भोई ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सीतापुर का निवासी है कक्षा 4थी तक पढा लिखा है रोजी मजदूरी का काम करता है दिनांक 19/02/2025 के सुबह करीबन 03-00 बजे से 03-30 बजे के मध्य गांव के अन्य साथी भरत भोई, लक्ष्मीनारायण बढाई, विद्याधर भोई, जन्मजय प्रधान व प्रभात विसाल के साथ प्रत्येक दिन की भांति पैदल टहलने के लिये जा रहे थे गांव के स्कूल के पास पहुंचे थे कि बस्ती तरफ से पीछे की ओर से आ रही एक कार वाहन क्रमांक CG06HB0562 का चालक अपने वाहन को उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये साईड से उत्तर भोई के दाहिना पैर, भरत भोई के बाये पैर एवं लक्ष्मीनारायण बढाई के बाये पैर में ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से चोट आई है। घटन के बाद उक्त कार वाहन क्रमांक CG06HB0562 का चालक अपने वाहन को तेजी से चलाते हुये वहां से भाग गया। एक्सीडेंट को साथी विद्याधर भोई, जन्मजय प्रधान व प्रभात विसाल देखे है। पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























