मौसमी दीवान का नवोदय विद्यालय 6 वीं के लिये चयन

मांधाता सिंह ठाकुर/काकाखबरीलाल/पिथौरा. कौहाकुड़ा की मौसमी दीवान का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली के लिये हुआ है । मौसमी शुरू से ही मेघावी रही है तथा सेंट फ्रांसिस इंग्लिश मीडियम स्कूल पिथौरा में अध्ययरत है . मौसमी के पिता श्री भूषण दीवान स्वास्थ्य विभाग में आरएचओ एवं माता श्रीमती द्रौपती दीवान शिक्षिका है नवोदय विद्यालय की तैयारी के लिये शिक्षक लुकेश ध्रुव द्वारा नि:शुल्क कोचिंग सेंटर दुरुगपाली में नवोदय विद्यालय की तैयारी के लिये शिक्षक साथी रामलाल पटेल,हुम्मन सिंह ठाकुर,परसराम ठाकुर के सहयोग से तीन बार जिला स्तरीय नवोदय टेस्ट परीक्षा का आयोजन कराया गया जिसमें मौसमी द्वितीय,तृतीय स्थान पर रही तथा इसके माध्यम से इस बार सात बच्चो का चयन नवोदय विद्यालय के लिये हुआ । मौसमी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं गुरुजनों को दिया है । चयन होने पर शिक्षक लुकेश ध्रुव,रामलाल पटेल,रामनारायण बरिहा,ओमप्रकाश ध्रुव,पालेश्वर ठाकुर,पंकज पटेल एवं स्कूल के समस्त स्टाप ने हर्ष व्यक्त किया है ।























