छत्तीसगढ़

सरायपाली: तुम कौन होते हो मना करने वाले कहते हुए बांस के डंडे से सिर पर हमला

राजेश डड़सेना ने आरक्षी केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नंबर 9 झिलमिला सरायपाली में रहता है चाउमिन मंचूरियन ठेला चलाता हैं । दिनांक 09.04.2022 से ग्राम अर्जुण्डा में खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा मेला में मेन रोड किनारे चाउमिन मंचूरियन का ठेला लगाकर बिक्री कर रहा था कि दिनांक 12-13.04.2022 के रात्रि 12.30 बजे के आसपास ग्राम अर्जुण्डा के कमलेश साहू, भुपेश नंद , रमेश बरिहा एवं अन्य व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति जिसे नहीं जानता के साथ मेरे ठेला के सामने वाद विवाद हो रहा था तो वाद विवाद करने से मना करने पर कमलेश साहू, भुपेश नंद , रमेश बरिहा एवं अन्य व्यक्ति द्वारा तुम कौन होते हो मना करने वाले कहते हुए मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्के से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये व कमलेश साहू द्वारा अपने पास रखे बांस के डंडे से मेरे सिर के पास मारा जिससे चोट आकर खून निकलने लगा एवं दाहीने हाथ के अंगूठे में दर्द हो रहा है। घटना को मेरे पुत्र रमेश डड़सेना, सूरज एवं प्रकाश यादव देखे सुने हैं। पुलिस ने प्राथी की शिकायत पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!