
काका ख़बरीलाल सरायपाली :- नगर पालिका परिषद सरायपाली में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह रैना द्वारा दस बिंदुओं पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा गया ,जिसमे टाऊन हाल झिलमिला के सामने जर्जर सड़क से उड़ने वाली धूल से वहां के व्यवसायियों एवम आम जनता को निजात दिलाने, वार्ड 08 स्तिथ कल्लू डबरी में पचरी घाट एवं सौंदर्यीकरण करवाने, हिंदू श्मशान में पानी की व्यवस्था तथा सौंदर्यकरण करवाने ,जोगी डबरी में जलभराव के लिए उचित प्रयास किए जाने ,पेयजल की समस्या निराकरण हेतु विशेष बैठक आहूत कर चर्चा करने, सभी वार्ड में पानी के पाइप लाइन जो नाली के नीचे से गए हैं को बदलने वार्ड क्रमांक 7 8 एवं 9 में व्यायाम उपकरण लगाए जाने, झिलमिला चौक में सार्वजनिक शौचालय जो स्वीकृत हो चुका है का कार्य जल्द से जल्द शुरू किए जाने ,घण्टेस्वरी मन्दिर के पास एवम बैतारी के पास बाई पास रोड में स्ट्रीट लाइट लगवाने ,के साथ साथ सभी वार्डों में जहां जहां डामरिकरण होना है जल्द पूरा किया जाए !
वार्ड क्रमांक 8 पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह रैना ने बताया कि उनके वार्ड में सीसी रोड निर्माण एवं नाली निर्माण के नए कार्य स्वीकृत हुए हैं जो जल्द शुरू हो जाएंगे जिसमें सेंट पारा सीसी रोड निर्माण सेंट पारा से टायर 12 सीसी रोड निर्माण , मंजीत ढाबा से लेकर सीएसईबी ऑफिस तक नाली निर्माण , टावर पारा में मुख्य सड़क में नाली निर्माण के साथ साथ कल्लू डबरी के पास पुष्प वाटिका निर्माण तथा कल्लू डबरी में पक्षरी घाट एवं सौंदर्यीकरण, पार्षद रैना ने बताया वार्ड के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और आगे भी वार्ड के विकास हर मुमकिन कोशिश करेंगे !!





























