महासमुंद: वाहन की ठोकर से बाईक सवार को लगी चोट

महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में जागेश्वर प्रसाद तारक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम तामासिवनी थाना आरंग जिला रायपुर का निवासी है कक्षा 12वीं तक पढाई किया है रोजी मजदूरी का काम करता है कि दिनांक 05.04.2023 को दोपहर 12 बजे घर से अपने मित्र मनोरथ साहू को साथ लेकर मो0सा0 क्र0 CG 04 NB 6781 से महासमुंद अकाल पुरख अस्पताल अपने परिजनों को देखने आये थे अस्पताल से चाय नास्ता करने कांग्रेस चौक सुंदर होटल में जाकर चाय नास्ता करने के बाद दोपहर लगभग 2.50 बजे अकाल पुरख अस्पताल जाने के लिए कांग्रेस चौक से रोड क्रास कर रहे थे तभी बागबाहरा की ओर से महासमुंद आ रही वाहन क्र0 CG 06 GQ 7097 का चालक अपने वाहन को तेज गति व लापरवाहीपूर्वक चलाकर उक्त मोटर सायकल के बीचों बीच ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वे और मित्र मनोरथ साहू मो0सा0 सहित रोड में गिर गये और बांया पैर के घुटना व दांया पैर के एड़ी के पास चोट आया और मित्र मनोरथ को मामूली चोटे आई है। घटना को खिलेश्वर जलक्षत्री व आसपास के लोग देखे सुने व जानते है। पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






















