तबियत विशेषदिल्लीदेश-दुनियाबड़ी खबर

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी खतरे से बाहर

नई दिल्ली :- छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का इलाज वर्तमान में गुरुग्राम के मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में जारी है. दोपहर 1.30 उनके निजी चिकित्सक डॉ रमन जोगी ने फोन पर स्वास्थ्य संबंधी ताजा जानकारी देते हुए कहा कि अजीत जोगी के शरीर के सभी अंग सामान्य तौर पर काम कर रहे हैं. उनके सभी महत्वपूर्ण पैरामीटर सामान्य हैं. वे पूरी तरह से होश में हैं और बातचीत कर रहे है. उन्हें शाम को वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया जा सकता है।अगले 24 घंटों के दौरान सभी अंगों के विशेषज्ञों के द्वारा पुरे शरीर की एक बार पुनःजांच की जाएगी.

गौरतलब है कि कल शाम को जोगी जी की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण रायपुर से एयर एंबुलेंस द्वारा रात्रि 1.30को गुरुग्राम स्थित मेदांता में शिफ्ट किया गया है. इधर प्रदेश भर में उनके चाहने वालों सुबह से ही उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए कामना कर रहे हैं और इसके लिए खास प्रार्थना सभा और महामृत्युञ्जय जाप हवन पूजा का दौर पुरे देश के धार्मिक स्थलों मे शुरू हो गया है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!