छत्तीसगढ़

सरायपाली : हिसार से अग्रोहा धाम के रेल लाइन निर्माण के लिए अग्रवाल समाज के पदाधिकारीयो ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने खाटू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में निर्णय लिया था कि हिसार से अग्रोहा धाम के लिए रेलवे लाइन के लिए प्रयास किया जाएगा । इस तारतम्य में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की । इस प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ लोकमणि गुप्ता व जे पी मित्तल के साथ ही महासभा के अन्य पदाधिकारी सदस्य शामिल हुए।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा महासभा के सदस्यों को आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द रेलवे लाइन का काम शुरू कराया जायेगा । इसके लिए अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का संगठन की तरह से धन्यकड देते हुवे आभार व्यक्त किया है।
ज्ञातव्य हो कि देश का पूरा अग्रवाल समाज अग्रोहा को अपना पांचवां धाम मानती है। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा द्वारा किये गए इस प्रयास को राष्ट्रीय महामंत्री लेखराज अग्रवाल व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने इसे सार्थक पहल बताया व महासभा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया ।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!