छत्तीसगढ़

आज छतीसगढ़ के 21 लाख किसानों को मिलेंगे 1500 करोड़

दीपावली से पहले एक नवंबर को छत्तीसगढ़ के 21 लाख किसानों को 1500 करोड़ रुपए मिलेंगे। राजीव किसान न्याय योजना के तहत सीएम भूपेश बघेल यह राशि किसानों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। इसे मिलाकर इस साल प्रदेश के किसानों को 4548 करोड़ रुपए दिए गए। वहीं, राज्योत्सव के मौके पर राज्य सरकार ने 31 विधाओं में दिए जाने वाले राज्य अलंकरण पुरस्कारों की रविवार को घोषणा कर दी। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने बताया कि प्रदेश के 43 व्यक्तियों व संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा। इन्हें सोमवार को सीएम भूपेश बघेल, राज्यपाल अनुसुइया उइके सम्मानित करेंगी।

गौरतलब है कि 2020 में धान एवं गन्ना के उत्पादक कृषकों को योजना के तहत चार किश्तों में आदान सहायता राशि प्रदान की जा रही है। धान एवं गन्ना उत्पादक कृषकों को प्रथम किश्त की राशि 1525 करोड़ 97 लाख रुपए का भुगतान 21 मई 2021 को तथा द्वितीय किश्त की राशि 1522 करोड़ 03 लाख रुपए का भुगतान 20 अगस्त 2021 को किया जा चुका है।

उल्लेखनीय पत्रकारिता के लिए चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पुरस्कार के लिए दंतेवाड़ा की दैनिक भास्कर की पत्रकार अंबु शर्मा का चयन किया गया है। प्रिंट मीडिया श्रेणी में अंबु को यह पुरस्कार नक्सली इलाके में रिपोर्टिंग, नक्सल हिंसा पीड़ितों की समस्याएं उठाने और दुरूह क्षेत्र की खबरें सामने लाने के लिए दिया जा रहा है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!