बसना: मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मारी ठोकर एक की मौत

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रोड़ किनारे खड़े यूवक को ठोकर मार दी जिससे एक यूवक की मौत हो गई । जिस पर मामला दर्ज किया गया है जितेन्द्र प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बिछिया का रहने वाला है किराना दुकान चलाता है दिनांक 20/10/2025 को भतीजा तोशेष प्रधान अपने मो0सा0 पल्सर CG06HD4600 में अपने साथी मनीष यादव, बबलू डोंगरे के साथ काम से गढपटनी गये थे और बसना की ओर वापस आ रहे थे कि रास्ता में ईटा भट्ठा गढपटनी के पास पहुंचकर रूके जहां मनीष यादव बाथरूम करने लगे और तोशेष प्रधान व बबलू डोंगरे रोड किनारे खडे थे उसी समय बसना की ओर से आ रही बिना नंबर पल्सर मो0सा0 का चालक मनीष तमील निवासी गढपटनी के द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाकर एक्सीडेंट करने से तोशेष प्रधान के माथे,सिर, सीना एवं बांए पैर में तथा बबलू डोंगरे के दोनों पैर में चोट आने पर ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल बसना लाये थे जहां डा0 द्वारा तोशेष प्रधान को चेक करने पर मृत्यु हो जाना तथा बबलू डोंगरे का शासकीय अस्पताल बसना में ईलाज चल रहा है। पुलिस ने184-LKS, 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















