रायपुर

प्रदेश हाईकोर्ट के जज के बेटे की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

रायपुर (काकाखबरीलाल).छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज गौतमचंद चौरड़िया के बेटे श्रेयांश चौरड़िया की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे तक उड़ गए हैं। जानकारी मिली है की र्घटना शनिवार सुबह 5:30 बजे नेशनल हाईवे पर बर्फानी आश्रम के पास हुई हैं। इस हादसे में प्रियांश चौरडिया की दर्दनाक मौत हो गई है।

आपको बता दें की इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कामठी लाइन स्थित निवास से प्रियांश चौरडिया अपनी कार सीजी 07 एआर 1300 में पेट्रोल डलाने के लिए निकला था। जैसे ही प्रियांश बर्फानी आश्रम के पास पहुंचा, ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे। लोगों ने प्रियांश को जैसे-तैसे गाड़ी से बाहर निकाला और उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल बसंतपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!