बसना: सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज

बसना (काकाखबरीलाल). बसना ब्लाक अंतर्गत ग्राम पौंसरा के सरपंच सभाकर नंद के खिलाफ उपसरपंच व पंचो के द्वारा लाए गये अविश्वास प्रस्ताव तीन चौथाई बहुमत न होने के कारण खारिज हो गई. रिटर्निग आफिसर बसना तहसीलदार राम प्रसाद बघेल सहायक रिटर्निग अधिकारी खेमलाल दाता ने अविश्वास प्रस्ताव सम्मेलन का फोरम गणना की कार्रवाई 11 प्रारंभ की गई सरपंच सहित 11 पंचो की उपस्थिति रही. अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की कार्रवाई 12 बजे 12:15 तक की गयी. गणना के बाद रिटर्निग अधिकारी राम प्रसाद बघेल ने परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि सरपंच के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में 8 पंचो ने मतदान किया. अविश्वास प्रस्ताव तीन चौथाई बहुमत के लिए 1 मत कम होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया. सरपंच सभाकर नंद के पक्ष में 3 पंचो सहित स्वयं का मिलाकर 4 मत प्राप्त हुआ. इस दौरान पंचायत सचिव सहित बड़ी संख्या में सुरक्षा ब्यवस्था के जवान मौजूद थे.






























