बागबाहरा
बागबाहरा: हाथ मुक्के से पिटाई जानिए मामला


बागबाहरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में दसमत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं 13 आजाद चौक बागबाहरा की रहने वाली है ,कक्षा 10वी तक पढी लिखी है ,रोजी मजदूरी का काम करती है। दिनांक 15/02/2024 को रात्रि लगभग 10.00 बजे अपने पति के साथ मोबाईल की बात को लेकर वाद विवाद हो रही थी उसी समय सास द्वारा जेठ प्रमोद जगत को लेकर आयी । प्रमोद जगत द्वारा गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्के से मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दिये है । मारपीट से गर्दन ,दाहिना हाथ की कलाई के पास एवं सीना में चोंट आयी है और दर्द है। घटना को निक्की बानो एवं पृथ्वी राजपूत देखे सुने एवं बीच बचाव किये है पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1




















