छत्तीसगढ़

वेलेंटाइडन डे के पहले युवती ने चलवा दी पुराने आशिक पर चाकू

वायलेस कॉलोनी में शनिवार की रात चाकूबाजी हो गई, इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल के दोस्तों का कहना है कि युवती के कहने पर नए प्रेमी ने चाकू से हमला किया है। बताया जा रहा है कि युवती का घायल के साथ तीन से चार साल तक अफेयर (affair) था हाल में ब्रेकअप (breakup) हो गया। इधर युवती का एक अन्य युवक से अफेयर हो गया था।मिली जानकारी के अनुसार वायरलेस (wireless) कॉलोनी निवासी युवती शनिवार को दिनभर अपने घर से गायब थी। उसका भाई उसे ढूंढ रहा था। इसी दौरान उससे मिलने उसका दोस्त देवरी खुर्द निवासीदीपक सिंह ठाकुर पिता पंचम सिंह (24) पहुंचा था। रात को युवती अपने नए प्रेमी के साथ पहुंची तो युवती का भाई उससे विवाद करने लगा। बीचबचाव में दीपक ने भी कुछ कहा तो युवती ने अपने नए प्रेमी से कहकर हमला करवा दिया। नए प्रेमी या आरोपी ने दीपक पर चाकू से हमला कर दिया। पुराने प्रेमी की हालत गंभीर है उसे अपोलो में भर्ती करवाया गया है। शिकायत पर पुलिस ने संदेही को पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात वायरलेस कॉलोनी निवासी युवती दिन भर लापता थी, बहन को घर में न पाकर भाई उसकी तलाश कर रहा था। इस दौरान रात में युवती मसानगंज निवासी आशीष कश्यप के साथ घर पहुंची। तब उसके भाई ने पूछताछ की तो विवाद होने लगा। इस पर दीपक ने समझाने का प्रयास किया तो युवती भड़क गई। युवती दीपक को ही अपशब्द कहते हुए अशीष से कहने लगी कि यह ज्यादा बोल रहा है इसको मारो।

युवती की बात सुन कर आशीष ने दीपक के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा की आशीष ने दीपक पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। चाकू लगने के बाद युवती का भाई व अन्य उसे अपोलो हॉस्पिटल ले गए। अपोलो में दीपक का उपचार चल रहा है। शिकायत पर आशीष को तारबाहर पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं युवती की भूमिका पर जांच चल रही है।

चाकू बाजी की घटना सामने आई है। परिजनों व मौके पर उपस्थित लोगों का बयान दर्ज कर संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मंजूलता बाज, सीएसपी सिविल लाइन

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!