सरायपाली: हाथ मुक्का से मारपीट मामला दर्ज

सरायपाली। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।सूर्यप्रकाश पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कुटेला थाना सरायपाली का रहने वाला है। खेती किसानी का काम करता है। डीएड की पढाई किया है। दिनांक 29/08/2025 के रात्रि 08/30 बजे गांव के दुर्गा चौक के पास वह और चाचा दिनेश पटेल बैठे थे उसी समय गांव का नारायण पटेल पास आया और बोला कि कल तुम ताश बीच में छोडकर भाग गया कहकर गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा तब स्वयं और चाचा दिनेश पटेल गाली देने से मना किये तो नारायण पटेल कालर को पकडकर हाथ मुक्का से मारपीट किया। कुछ देर बाद उसका बेटा अतुल पटेल आया और उसे वहां से लेकर चला गया। फिर अपने चाचा दिनेश पटेल के साथ उसके बलेनो कार क्रमांक CG 06 HB 7479 में रिपोर्ट लिखाने थाना सरायपाली आ रहे थे कि कुटेला गांव चौक के पास अमित पटेल डस्टर कार में और अजित पटेल पैशन प्लस मोटर सायकल से आकर कार को बीच रास्ते में रोक कर तुम्हारे कार के कांच को नीचे करो कहा तब चाचा कांच को नीचे किये तो दोनो स्वयं को एवं चाचा दिनेश पटेल को गंदी गदी गाली गलौच कर तुम लोग हमारे बडे पापा नारायण लाल को मारपीट किये हो कहकर आज तुम लोगो को जान से मार देंगे कहकर धमकी देते हुए कार से बाहर निकाल कर हाथ मुक्का से मारपीट किये और चाचा के कार के पीछे तरफ के कांच को तोड फोड कर दिया है। मारपीट करने से दाहिने कान के नीचे, दाहिने कमर तरफ पर दर्द हो रहा है एवं चाचा को होठ, बांये सीना तरफ, बांये पर चोट लगा है। घटना को पास में खडे श्रीकांत प्रधान एवं देवेन्द्र नायक देख सुन रहे थे उसे विडियो बना रहे हो कहकर श्रीकांत प्रधान गंदी- गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किये है मारपीट से श्रीकांत प्रधान के बांये हाथ की छोटी उंगली, दाहिने कंधा पर चोट लगा है। देवेन्द्र नायक को चोट नही लगा है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 126(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(4)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























