सरायपाली
सरायपाली : ससुराल से मोटर साइकिल चोरी मामला दर्ज

सरायपाली. चक्रधर चौहान ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बाराडोली में रहता है रोजी मजदूरी का काम करता है । कुछ वर्ष पूर्व एक CD डिलक्स मो0सा0 क्र. CG04DX1934 सेकण्ड हैण्ड मोटर सायकल को चण्डीभौना निवासी धनुर्जय सिदार से 16,800रूपये देकर खरीदा था नाम ट्रांसफर नहीं हुआ था। उक्त मोटर सायकल से स्वयं दिनांक 14.04.2022 की सुबह 09 बजे अपने ससुराल बिजातीपाली गया था। मोटर सायकल को 10 बजे डेड़ साला गंगा प्रसाद के घर के सामने खड़ी कर घर अंदर गया था। कुछ देर बाद बाहर निकलकर देखा तो जहां मोटर सायकल खड़ी किया था वहां पर मोटर सायकल नहीं था आसपास पता तलाश किये पता नहीं चला कोई अज्ञात चोर मेरे मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 379-IPC क तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1



























