छत्तीसगढ़

सरायपाली: वार्षिक अधिवेशन संपन्न

सरायपाली (काकाखबरीलाल).रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन का 52 वाँ वार्षिक अधिवेशन 10 से 12 फरवरी तक सरायपाली मे संपन्न हुआ। अधिवेशन के आरंभ में पोस्टर, बैनर व झण्डों से सुसज्जित रैली निकाली गई। अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए ए आई आई ई ए के अध्यक्ष का. वी. रमेश ने एल आई सी को निजीकृत किये जाने के केंद्र सरकार के प्रयासों का कडा विरोध किया तथा इसकी हिफाजत के लिये जारी संघर्ष को तेज करने का आव्हान किया l एल आई सी की 40 लाख करोड़ से अधिक की परिसंपत्ति आम पालिसी धारकों की संपत्ति है और इसे किसी कीमत पर देशी विदेशी निजी बीमा कंपनियों को लूटने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जन विरोध आर्थिक नीतियों ने देश को महंगाई, बेकारी, गरीबी व भूखमरी की ओर धकेल दिया है।

इसके खिलाफ किसानों, मजदूरों सहित देश की आम जनता का संघर्ष जारी है। सी ज़ेड आई ई ए के महासचिव का. धर्मराज महापात्र ने धर्म व जाति के आधार पर विभाजन पैदा करनेवाली ताकतों से सावधान रहते हुए मेहनतकशों के वर्गीय दृष्टिकोण के आधार पर संगठन को और अधिक एकजुट करने पर जोर दिया।

अधिवेशन के प्रतिनिधि सत्र को बीमकर्मी संगठन के प्रमुख नेताओं ने संबोधित कर बहस को दिशा प्रदान की। संगठन के महासचिव का. सुरेंद्र शर्मा द्वारा प्रस्तुत 76 पृष्ठों के प्रतिवेदन में अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, उद्योग व संगठन का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए बीमा कर्मी आंदोलन के समक्ष उपस्थित चुनौतियों को रेखांकित किया गया। सरायपाली के बीमा कर्मियों एवं छात्र – नौजवानों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक संध्या ने देर रात तक जन समुदाय को बांधे रखा। इस अधिवेशन ने एल आई सी के उत्पादों का प्रचार करने, बीमा उद्योग के निजीकरण के खतरों से पालिसी धारकों व आम जनता को जागरुक करने, संविधान व लोकतंत्र पर जारी हमलों की खिलाफत करने, सांप्रदायिक ताकतों का विरोध करने, मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं को वापस लेने, बीमा उद्योग में एफ डी आई पर रोक लगाने, जीवन बीमा के प्रिमियमों से जी एस टी वापस लेने, सरकारी क्षेत्र एवं एल आई सी मे तत्काल नई भर्ती आरंभ करने, बढती महंगाई व बेरोजगारी पर रोक लगाने, युद्ध के खिलाफ व शांति के पक्ष में, बढती तानाशाही के खिलाफ संघर्ष करने सहित विभिन्न मुद्दों पर 18 प्रस्ताव पारित किये।आर डी आई ई यू को और अधिक जुझारू, सशक्त, चेतनाशील एवं धारदार संगठन बनाये जाने के संकल्प के साथ इस अधिवेशन की कार्यवाही संपन्न हुई। अधिवेशन की शानदार मेजबानी हेतु आर डी आई ई यू की सरायपाली शाखा इकाई के अध्यक्ष श्री भोई एवं सचिव रुमेलाल ध्रुव सहित इकाई के समस्त साथियों का अभिनंदन किया गया।

अगला अधिवेशन शाखा इकाई भिलाई -2 के द्वारा आयोजित करने की बात कही गई और नारों के मध्य भिलाई-2 के साथियों को संगठन का ध्वज सौंपा गया। अधिवेशन में रायपुर मंडल में बीमकर्मी आंदोलन को अधिक सशक्त व जुझारू बनाने का संकल्प लिया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!