छत्तीसगढ़

महासमुंद:फिल्ड आफिसर महिला समूह की किस्त राशि लेकर फरार

महासमुंद (काकाखबरीलाल).  आरक्षी केद्र में खगेश्वर नंद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  , अंतरझोला, तहसील सरायपाली, जिला महासमुन्द छ.ग. का निवासी  है आरोहन फायनेंश सर्विस लिमिटेड महासमुन्द में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।  संस्था आरोहन फायनेंश के द्वारा महिला समूह को ऋण उपलब्ध कराया जाता है। संस्था के महासमुन्द ब्रांच में फिल्ड आफिसर के रूप में कार्यरत संजय जगदल्ला पिता श्री अंजोर सिंह जगदल्ला निवासी ग्राम सांकरा, तहसील पिथौरा जिला महासमुन्द छ.ग. के द्वारा ऋण लिये गये महिला समूह की महिलाओं से किश्त की राशि लगभग 4,44,054 / – (चार लाख चौवालीस हजार चौवन रूपये) प्राप्त कर दिनांक 03.10.2023 से फरार हो गया है। संजय जगदल्ला के द्वारा संस्था में लगभग 1,14,850/- (एक लाख चौदह हजार आठ सौ पचास रूपये) किश्तों में जमा कराया गया है तथा शेष 3,29,204 / – ( तीन लाख उन्नतीस हजार दो सौ चार रूपये) का भुगतान आज पर्यन्त तक नहीं किया गया है। संजय जगदल्ला को उक्त शेष राशि 3,29,204 /- ( तीन लाख उन्नतीस हजार दो सौ चार रूपये) संस्था में जमा कराये जाने के लिए बोलने पर उसके द्वारा अभी पैसा नहीं है। पैसा आयेगा तो जमा करा दूंगा कहकर बार-बार गुमराह किया जा रहा है जिसके कारण संस्था को काफी आर्थिक नुकसानी का सामना करना पड़ रहा है।  पुलिस ने408-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!