पिथौरा:अज्ञात वाहन ने बाईक चालक को मारी ठोकर चालक के हाथ पैर में लगी चोट


पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में श्रवण कुमार पर्वतराज ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम लक्ष्मीपुर में रहता है कक्षा दसवी तक पढा है टीवी रिपेरिंग का काम करता है दिनांक 06.08.2024 को छोटा भाई चैतकुमार पर्वतराज अपने दोस्त सरजीत भोई के साथ मोटर सायकल पल्सर क्र. CG 04 CY 2625 से घरेलु सामान खरीदने पिथौरा गये थे वापस घर आते समय करीबन 11.30 बजे कान्हा राईस मिल के गेट के सामने बया रोड लहरौद में पहुंचे थे कि सामने से एक अज्ञात वाहन पिकप का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर भाई के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट करने से भाई चैतकुमार के दाहिने पैर में चोट लगा है मोटर सायकल के पीछे बैठे सरजीत भोई के हाथ एवं पैर में चोटे आई है एवं मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया था डायल 112 वाहन द्वारा भाई एवं उसके दोस्त को सीएचसी पिथौरा लेकर गये थे जहां से रेफर करने पर सोहम हस्पिटल महासमुंद में ईलाज कराने गये थे पुलिस ने
125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



























