सरायपाली: श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन


विकासखंड के ग्राम पंचायत प्रेतेनडीह में अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन ग्राम वासियों के द्वारा आयोजित किया गया है, कथा वाचन दोपहर 1:00 से 5:00 बजे के मध्य किया जाएगा, जिसमें कथा वाचिका के रूप में साध्वी राधिका किशोरी श्रीधाम अयोध्या उत्तर प्रदेश से पधारेंगी।ग्रामवासियों के द्वारा आयोजित श्री राम कथा महोत्सव का प्रथम दिवस 27 जनवरी शनिवार को राम नाम की महिमा का प्रसंग, 28 जनवरी को शिव पार्वती विवाह सती प्रसंग, 29 जनवरी को राम जन्मोत्सव प्रसंग, 30 जनवरी को श्री राम के बाल लीला व अहिल्या उद्धार, 31 जनवरी को श्री राम सीता विवाह महोत्सव, 1 फरवरी को पावन यात्रा प्रारंभ केवट प्रसंग, 2 फरवरी को भरत चरित्र, 3 फरवरी को जटायु प्रसंग,शबरी चरित्र, 4 फरवरी को सुंदरकांड रामराज्याभिषेक महोत्सव के साथ कार्यक्रम का समापन हवन पूर्णाहुति के साथ होगा। अंतिम दिवस महा भंडारा का आयोजन भी किया गया है ग्राम वासियों के द्वारा ज्यादा से ज्यादा संख्या में भगवान श्री राम की कथा का रसपान करने लोगों को पहुंचाने की अपील की गई है।


























