बागबाहरा

बागबाहरा: मारपीट व मोबाइल क्षतिग्रस्त

बागबाहरा( काकाखबरीलाल).  आरक्षी केद्र में शोभाराम  साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  चुरूपाली थाना तेन्दूकोना का रहने वाला है, गुप्ता पोल्ट्री फार्म खदरही नवाडीह में  अपने परिवार के साथ रह कर देखरेख का काम करता  है । दिनांक 09/06/2024 को खाना खाने के बाद  स्वयं और  पत्नी अपने कमरे में सोने चले गये, बाहर  लडका दिनेश साहू मोबाइल पर ग्राम कौंसरा के लेखराज साहू बात कर रहा था। रात्रि करीबन 01:00 बजे पोल्ट्री फार्म के बाहर से आवाज देकर दरवाजा को खटखटाने पर  उठकर देखा तो रिश्तेदार लेखराज साहू अपने दोस्त के साथ बाहर खडा था जो  दरवाजा खोलने बोलने पर   क्या काम है कहकर पुछने पर दिनेश से मिल कर जाना है कहने पर  गेट का दरवाजा खोला तो लेखराज  पुत्र दिनेश जो कमरा में सो रहा था के पास जाकर उसे उठा कर  अश्लील गाली गलौच करते हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट करने लगा जिसे देख  स्वयं और पत्नी पार्वती साहू बीच बचाव कर रहे थे तभी  पत्नी पार्वती साहू मारपीट को देख कर गांव के तरफ भागी उनके पीछे  गांव में जाकर तुलश पांड़े को घटना की जानकारी दिया और वापस पोल्ट्री फार्म आया तो लेखराज साहू  लडके को मारपीट कर उसके मोबाइल को तोडफोड कर भाग गया था। मारपीट से  पुत्र दिनेश साहू को चेहरा, दाहिने हाथ , दाहिने कंधा, दांया पैर, व पत्नी के बायां भुंजा एवं दोनों कंधा में चोट आयी है।  पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 452-IPC  के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!