रायपुर

प्रधानमंत्री गरीब कल्यांण योजना में छत्तीसगढ़ को शामिल नहीं करने से, …. दिग्विजय सिंह ने इसे अन्याय करार दिया

रायपुर (काकाखबरीलाल).प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ की शुरुआत की है। ये योजना 6 राज्यों के 116 जिलों में चलेगी। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री गरीब योजना में छत्तीसगढ़ को शामिल नहीं किए जाने पर हैरानी जताई है।दिग्विजय ने इसे अन्याय करार दिया है, उऩ्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी या तो कांग्रेस सरकार के साथ अन्याय कर रहे हैं या छत्तीसगढ़ के लाखों मजदूरों के पलायन की उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से छत्तीसगढ़ को इस योजना में शामिल किए जाने की मांग की है। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए यह भी कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने 11 में से 9 सांसद भाजपा के चुनकर संसद में भेजा है जिसकी वजह से वो प्रधानमंत्री बने हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री गरीब योजना में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं? आश्चर्यजनक! या तो मोदी जी कॉंग्रेस सरकार के साथ अन्याय कर रहे हैं या उन्हें छत्तीसगढ़ के लाखों मज़दूर के पलायन की कोई जानकारी नहीं है। लॉकडाउन में ही लगभग 2-3 लाख मजदूर वापस लौटे हैं और लगभग इतने ही अभी दूसरे प्रांतों में होंगे। मोदी जी छत्तीसगढ़ की जनता ने 11 में से 4 लोक सभा में सांसद चुन कर भेजें हैं जिनके कारण आप प्रधान मंत्री बने हैं। इनके साथ इतना अन्याय ना करें। तत्काल छत्तीसगढ़ राज्य को इस योजना में शामिल करें।”

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!