सरायपाली
सरायपाली: महिलाओ को स्व- रोजगार का प्रशिक्षण दिया गया



सरायपाली( काकाखबरीलाल).गौ माता मित्र समिति रायगढ़ द्वारा संचालित एक एनजीओ के द्वारा बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से ग्राम खैरमल, तोरेसिहा, अंतरला, भालूकोना, मुड़पहार आदि ग्रामो में महिलाओ को आजीविका व स्व- रोजगार का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ साथ इस संस्था के मूल उदेश्यों जैसे गौ वंश की रक्षा करना, बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, पर्यावरण सुरक्षा, वृक्षारोपण व किसानों को सहयोग करना भी बताया गया। उक्त अवसर पर संस्था के संचालक शिवराज कुमार साहू, श्रीमती वेदिका मालाकार, राजेन्द्र साहू, रितु, पिंकी सहित जयंत, अनंत, हेमंत, दीपेश, कामेश, जितेंद्र, अर्चना, रुनी आदि उपस्थित थे।
AD#1



























