शरद पूर्णिमा आज, जानें किसकी चमकेगी किस्मत-कौन रहेगा परेशान?

सोमवार को मेष राशि वाले कहीं घूमने जा सकते हैं, अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। वृष राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे, सेहत ठीक रहेगी। मिथुन राशि वाले बीमारी से परेशान रहेंगे, इनके संबंधों में सुधार होगा। कर्क राशि वाले बिजनेस में नई डील करेंगे, ये अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
मेष राशिफल
बिजनेस में अटका हुआ पैसा आज मिल सकता है। कुछ मामलों में आप ज्यादा बोल सकते हैं। नौकरी में अधिकारी आपसे नाराज भी हो सकते हैं। ऑफिस में किसी भी तरह की गुप्त बात किसी से शेयर न करें।परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
वृषभ राशिफल
इस राशि के लोगों को जो भी जरूर काम अटके हुए हैं वो पूरे हो सकते हैं। किसी उच्च पद वाले व्यक्ति से मदद मिलेगी। चोट-मोच लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं, भारी मशीनरी वाले कामों से भी बचें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। सेहत ठीक रहेगी।
मिथुन राशिफल
इस राशि के लोगों के बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी भी बात या काम में अति करने से आपको बचना होगा। कोई फायदेमंद काम शुरू कर सकते हैं। गले और नाक संबंधी समस्या भी हो सकती है।
कर्क राशिफल
इस राशि के लोगों को बिजनेस में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसी भी नई डील पर साइन न करें। नौकरी की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। कोई राज की बात सबको पता चल सकती है, जिससे आपके सम्मान में कमी आ सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
सिंह राशिफल
आज आप खुद के लिए गए फैसलों रखें, इसी से आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान रहेगा। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
कन्या राशिफल
इस राशि के लोगों को आज नौकरी में अधिकारियों से डांट सुननी पड़ सकती है। कोई खास काम अधूरा रह सकता है। चोट-दुर्घटना की भी संभावना बन रही है। खान-पान में अनियमितता के कारण सेहत में गड़बड़ी हो सकती है। विवादों से बचकर रहने में ही भलाई है।
तुला राशिफल
कामकाज में सकारात्मक परिवर्तन के योग बन रहे हैं। संतान से जुड़ी आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। नए संबंध आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। सेहत में भी पहले से सुधार होगा।
वृश्चिक राशिफल
इस राशि के लोगों को अपने अच्छे कामों के लिए समाज में सम्मान मिल सकता है। अटके हुए पैसे मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा। नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग भी बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिलेगा। खान-पान में सावधानी रखें।
धनु राशिफल
इस राशि के लोग दूसरों की बातों में आकर गलत फैसला ले सकते हैं। अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। यात्राओं से धन हानि होने की संभावना है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को संभलकर रहना चाहिए। पुरानी कोई बात इनकी सेहत पर असर डाल सकती है।
मकर राशिफल
इस राशि वाले लोगों की परेशानी कुछ कम हो सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की मदद भी मिल सकती है। जॉब और बिजनेस में फायदा हो सकता है। आपके अंदाज से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। धन लाभ के योग भी बनेंगे।
कुंभ राशिफल
इस राशि के लोग आज बिजनेस में नए एग्रीमेंट करने से बचें। सेहत मे मामूली उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। बिना मांगे किसी को सलाह देना भारी पड़ सकता है।पति-पत्नी में विवाद होने की संभावना है। आज आप न चाहते हुए भी किसी का दिल दुखा सकते हैं।
मीन राशिफल
इस राशि के लोगों की सेहत पहले से ठीक रहेगी। संतान की उन्नति से खुशी होगी। बिजनेस में नई योजनाएं बनने के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहेगा।नौकरी और घर-परिवार का तनाव सुलझने के योग हैं। नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर और प्रमोशन मिलेगा।

























