महासमुंद:तुम लोग हमे बोलने वाला कौन होते हो कहकर हाथ मुक्का पत्थर से मारपीट मामला दर्ज

महासमुंद । आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का पत्थर से मारपीट का मामला सामने आया है। सुषमा ढीढी ने पुलिस को बताई कि वह नंबर 13 ग्राम बम्हनी में रहती है। बीए की पढाई की है, घरेलू काम करती है । पडोसी देवनाथ जागडे , सेवती जागडे, कोमल जागडे, सुखदेव जागडे के घर का गंदा पानी गांव गली में बहने के कारण गली में किचड हो गया है, जिससे आने जाने मे परेशानी होती है जिस संबध में गांव के भाभी पार्वती सोनवानी ,इन्द्रा रात्रे , सकवंती बंजारे, एवं मेरी मां भगवत देवी रात्रे तथा अन्य लोगो के द्वारा दिनांक 13/09/2025 के शाम करीब 07 बजे से 07/30 बजे के मध्य समझाने के लिए गये थे , तो देवनाथ जागडे , सेवती जागडे, कोमल जागडे, सुखदेव जागडे उक्त सभी लोग एक राय होकर तुम लोग हमे बोलने वाला कौन होते हो कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगे। मां भगवत देवी रात्रे समझाने गयी थी उसी बात को लेकर घर के सामने आकर देवनाथ जागडे , सेवती जागडे, कोमल जागडे, सुखदेव जागडे अश्लीेल गाली गलौच करने लगे, मै एवं भाई प्रताप सिंह रात्रे के द्वारा गाली गलौच करने से मना करने पर उक्त सभी आवेश में आकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का , पत्थर से मारपीट किया, एवं कोमल जांगडे के द्वारा कडा से मारपीट किया, मारपीट से सिर, चेहरा में चोट लगी है तथा भाई प्रताप सिंह रात्रे के सिर में चोट लगी है। घटना को भाभी पार्वती सोनवानी ,इन्दा रात्रे, सकवंती बंजारे, मां भगवत देवी ढीढी एवं गांव के अन्य देखे सुने है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















