सरायपाली: स्कूल में चोरों ने बोला धावा ले उडे़ सामान

सरायपाली। आरक्षी केद्र अंतर्गत स्कूल में चोरी का मामला सामने आया है। दिनेश प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम किसडी थाना बलौदा जिला महासमुंद का रहने वाला है। शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम बिलाईगढ में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है । दिनांक 12/09/2025 के शाम 04/00 बजे रोज की भांति स्कूल बंद किया था दिनांक 13/09/2025 शनिवार को सुबह 07/30 बजे स्कूल खोला तो देखा कि प्राथमिक शाला ग्राम बिलाईगढ के अतिरिक्त भवन का ताला टुट हुआ था, ताला नीचे गिरा हुआ था कमरा अन्दर जाकर देखा तो अन्दर रखें गैस सिलेण्डर कमरा में नही था एवं बाजु के रसोई कक्ष के ऊपर लगे हास्वेटर छत निकाला हुआ था अन्दर जाकर देखा तो अन्दर रख्रे सामान गंजी, कढाई भी नही था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कूल भवन के दरवाजा में लगे ताला को तोड कर अन्दर रखें सामान गैस सिलेण्डर , गंजी, कढाई कुल जुमला कीमती 8000 रूपये को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























