सरायपाली

सेजेस सरायपाली में SMDC अध्यक्ष डॉ आशीष दास के मुख्य आतिथ्य में “विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम” का हुआ सफ़ल आयोजन, विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम में शामिल होकर बीईओ प्रकाशचंद्र मांझी ने बाल वैज्ञानिकों एवं उनके नवाचारी प्रदर्शनी से रूबरू होकर किया खूब प्रोत्साहन

  • सेजेस सरायपाली में SMDC अध्यक्ष डॉ आशीष दास के मुख्य आतिथ्य में “विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम” का हुआ सफ़ल आयोजन
  • स्कूली बाल वैज्ञानिकों ने बढ़- चढ़कर प्रदर्शनी में हिस्सा लिया और अपनी उत्कृष्ठ प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
  • विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम में शामिल होकर बीईओ प्रकाशचंद्र मांझी ने बाल वैज्ञानिकों एवं उनके नवाचारी प्रदर्शनी से रूबरू होकर किया खूब प्रोत्साहन

काकाखबरीलाल@सरायपाली। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में “विज्ञान प्रदर्शनी सह आईडिया प्रतियोगिता” का आयोजन ज़िला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द विजय कुमार लहरे के कुशल निर्देशन में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी लगाई।
मुख्य अतिथि एसएमडीसी अध्यक्ष डॉ आशीष दास ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी देश की सामाजिक,आर्थिक प्रगति की नई आशाएं और नई आकांक्षाएं युवा पीढ़ी और उनके वैज्ञानिक सोच,रचनात्मक कार्यों,नवाचारों पर निर्भर होती है। विद्यार्थियों की नई उड़ान के लिए विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन अभिनव पहल है। यह आयोजन काफ़ी सराहनीय है।
पालक कमल पटेल ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए बनाया गया विभिन्न मॉडल विद्यार्थियों की सक्षमता जाहिर करता है,सभी प्रदर्शनी की प्रस्तुति शानदार रहा।
पालक चंपालाल डडसेना,भानुप्रताप मानिकपुरी,राजेन्द्र जायसवाल आदि ने आयोजन की खूब तारीफ की और कहा कि विद्यार्थियों की नवोन्मेषी प्रयासों को प्रदर्शनी में देखकर मन गदगद हुआ।

BEO प्रकाश मांझी का स्वागत करते

बीईओ प्रकाशचन्द्र मांझी ने प्रदर्शनी का मुआयना करते हुए हौसला आफजाई किया एवं इस अवसर पर कहा कि यह नवाचारों की शक्ति का उत्कृष्ठ प्रदर्शन है जहां बाल वैज्ञानिकों की प्रगति के लिए उनकी रचनात्मकता को सहयोगात्मक प्रयासों से खूब प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है। यह आयोजन काफ़ी प्रशंसनीय है।
प्राचार्य मनोज पटेल ने बताया कि विद्यार्थियों में नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने,प्रोत्साहित करने यह विशिष्ट कार्यक्रम विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
व्याख्याता लता साहू ने कहा कि नवाचार की ऊर्जा से देश के लिए रचनात्मक और समावेशी विकास हेतु किया जा रहा प्रयास सार्थक है।
व्याख्याता महेश नायक ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों की नैतिक, नवीन,मौलिक विचारों एवं वैज्ञानिक स्वभाव की अभिव्यक्ति का एक सार्थक पहल है।


कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक व्याख्याता प्रदीप नारायण सेठ ने कहा कि विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता को मूर्त रुप देने और समाजोपयोगी कार्यों में दिलचस्पी बढ़ाने,प्रतिभाओं को निखारने का एक सुंदर साझा प्रयास किया गया है।

व्याख्याता नरेश पटेल ने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की कल्पनाओं को पंख देने और प्रगति हेतु गैर परंपरागत पथ चुनने की स्वतंत्रता की सीख देती है।
व्याख्याता प्रवीण तिवारी ने बताया कि यह एक मंथन कार्यक्रम है जो प्रेरणाओं से ओतप्रोत है जो विद्यार्थियों को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करता है।
व्याख्याता रेखा पुरोहित ने आयोजन की सराहना करते हुए बाल वैज्ञानिकों को खुब प्रोत्साहित किया और क्रम को आगे बढ़ाने प्रोत्साहित किया।
वरिष्ठ अनुभवी शिक्षक विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतू नवोन्मेषी सोच की जरूरत सदैव होती है।
कार्यक्रम प्रभारी एवं ज़िला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सक्रिय सदस्य एवं इंस्पायर अवार्ड मानक के ब्लॉक सहसंयोजक यशवन्त कुमार चौधरी ने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच में बदलाव लाने और समस्या समाधान हेतु नवोन्मेष को बढ़ावा देने,बाल वैज्ञानिकों के सम्मान में यह विशिष्ट आयोजन किया गया है।
इस विशिष्ट विज्ञान प्रदर्शनी सह आईडिया प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में नवप्रवर्तन को बढ़ावा देने केन्द्र प्रवर्तित योजना “इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम 2025” हेतू पांच सर्वोत्कृष्ठ आईडिया/मॉडल का चयन किया गया। जिसमें अभिनंदन प्रधान,तनुष्का नायक, अतिका फातिमा,प्रिंसी खुटिया, अखिल देव डडसेना के नवाचारी आईडिया/मॉडल का चयन करते हुए ईशिथ सेठ,अपूर्वा पटेल,लिजा प्रधान,भावना सिदार,पूजा सोनी,अरुण पटेल आदि के आईडिया/मॉडल की खूब सराहना की गई।
निर्णायक के रुप में व्याख्याता रेखा पुरोहित, व्याख्याता प्रवीण तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक विनोद कुमार चौधरी ने दायित्व निर्वहन किया।

विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में अपनी श्रेष्ठ वैज्ञानिक अभिरुचि प्रदर्शित करते हुए उच्च प्राथमिक स्तर में प्रथम स्थान पर संयुक्त रुप से समान अंक के आधार पर प्रतीक साव (माइक्रोस्कोप) एवं अभिवादन प्रधान (एडवांस लाईब्रेरी) का मॉडल रहा,द्वितीय स्थान मोहम्मद अयान (मिनी वाटर कूलर)ने एवं तृतीय स्थान संयुक्त रूप से चार टीम ने समान अंक लेकर प्राप्त किया जिसमें अखिल देव डडसेना (ईक्लिप्से मॉडल),निकिता गार्डिया (ऑटोमैटिक वाटर डिस्पेंसर),तेजल साहू (वाटर सायकल),राधिका डडसेना (वाटर लेवल सेंसर मॉडल) ने प्राप्त किया।
वहीं हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूल स्तर में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान स्वाति यादव (फिजिकल डिवीजन ऑफ इण्डिया) एवं अपूर्वा साहू व रिया प्रधान (ऑटोमैटिक ब्रिज लिफ्ट) की टीम ने समान अंक प्राप्त कर स्थान बनाया,द्वितीय स्थान भावन प्रधान एवं फलक पटेल (जियोथर्मल पॉवर प्लांट),तृतीय स्थान- पायल एवं सुमन (न्यूक्लियर पॉवर प्लांट)ने प्राप्त किया।

इस प्रदर्शनी में मुख्य रूप से बाल वैज्ञानिकों ने स्टीम पावर प्लांट,जियो थर्मल पॉवर प्लांट,वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट,एडवांस लाइब्रेरी,थर्मल इलेक्ट्रिक जनरेटर,लिफ्ट प्रिवेंशन,ग्रीन एनर्जी फ्रॉम कीचन वेस्ट,ब्लू गोल्ड कंजरवेशन,फिजिकल डिवीजन ऑफ इण्डिया,रेन वॉटर हार्वेस्टिंग,बज वायर गेम, ऑटोमैटिक वाटर डिस्पेंसर,रूट सोलर सिस्टम,सोलर पॉवर प्लांट,न्यूक्लियर पावर प्लांट,विटस्टोन ब्रिज,तेसला कोइल, हाइड्रोलिक क्रेन,ग्रीन हाउस प्रभाव,विंड मिल,ट्रेफिक सिग्नल,सूर्यग्रहण मॉडल, वोल्केनो मॉडल आदि की प्रदर्शनी लगाई गई और शानदार प्रस्तुति दी गई।
सेजेस प्राचार्य मनोज पटेल,व्याख्याता – लता साहु,महेश नायक,प्रदीप नारायण सेठ,मीना एस.प्रकाश,सुब्रत प्रधान,नरेश पटेल,जलंधर वर्गे,दिनेश कर,रेखा पुरोहित,प्रवीण तिवारी,उमा नायक,हरिश चौधरी,ज्योति सलूजा,लक्ष्मी चौधरी,मौसमी माथुर,शिवेंद्र सिंह सोनवानी,साकेत राजवाड़े, मंजिला चौधरी,सीएसी कामता पटेल,प्रभारी प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी,शिक्षक- विनोद कुमार चौधरी, श्यामसुंदर दास,शिक्षिका रश्मि राजा, गजानंद प्रधान,विशिकेशन नैरोजी,हिमाद्री प्रधान,प्रभारी प्रधान पाठक (प्राथ.)धनपत सिदार,नेतराम पटेल,भारती सिदार,नेहा दास साहु,गुलाब चौहान,अक्षय भोई, लिपिक रोहित कुमार मुन्ना एवं सविता सिदार,भृत्य घसियाराम चौहान,गीती बरिहा,केशव प्रसाद चौहान आदि के साथ विद्यार्थियों,पालकों का खूब सहयोग प्राप्त हुआ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!