सरायपाली
बलौदा: ट्रेक्टर के NOC के बात को लेकर पिटाई मामला दर्ज

बलौदा। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।जितेन्द्र पधान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम निवासी अर्तुण्डा थाना बलौदा जिला महासमुन्द (छ0ग0) का निवासी है , दिनांक 24/08/2025 के दोपहर लगभग 04.00 बजे में अपनें मोटरसायकल से ग्राम टेमरी से अपनें गांव जा रहा था कि गांव से 100 मीटर पहले मुकेश एवं सुरेश साहू पिता चतुर्भूज साहू ग्राम कुटेला के रहनें वाले बीच सड़क पर ट्रेक्टर के NOC के बात को लेकर गाली गलौज करनें लगे एवं विरोध करनें पर जान से मारनें की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं पैर से मारपीट किये हैं मारपीट करते समय गांव के नुराधन बरिहा देखे व सुने हैं। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1


























