छत्तीसगढ़
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 23 जुलाई तक

जिले के समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र अगस्त 2025-26 (एक वर्षीय) एवं 2025-27 (द्विवर्षीय) व्यवसायों में प्रवेश हेतु संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के विभागीय वेबसाइट https://cgiti.admissions.nic.in/ के ऑनलाईन एप्लिकेशन 2025 पर क्लिक कर अपना पंजीयन एवं प्रवेश हेतु व्यवसाय का चयन कर सकते हैं। आवेदकों के पंजीयन के लिये वेबसाइट पर यूजर मैन्यूअल दिया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि 23 जुलाई तक निर्धारित है।
AD#1























