सरायपाली

सरायपाली: गाली गलौज कर पिटाई

सरायपाली। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है।फगुलाल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम जोगनीपाली थाना सरायपाली में रहता है। खेती किसानी का काम करता है।  कक्षा 10 वीं तक पढा है। दिनांक 10/08/2025 के सुबह अपने खेत तरफ गया था। गांव के नवरंगपुरिहा मुडा तालाब के पास करीबन 08:00 बजे गांव का दिलीप भोई अपने गाय एवं बछिया को मेरे खेत तरफ आवारा छोड कर वापस घर आ रहा था। तब गाय एवं बछिया को आवारा खेत में क्यों छोडे हो बोला, तब मेरे को गाय को तुम दौडा के ले आओ तब मैं तुम मेरे को चरवाहा रखे हो क्या उतने में दिलीप भोई गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखें डण्डा से मारपीट किया एवं गला को दबाया है। मारपीट करने से सिर के पीछे बांये तरफ, दोनों पैर में चोट लगा है। घटना को लक्ष्मी प्रसाद पटेल देखे, सुने एवं बीच बचाव किया है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!