सरायपाली

सेजेस सरायपाली में शिक्षकों, पालकों,विद्यार्थियों ने मिलकर मनाया दीपोत्सव पर्व,”दीपोत्सव” में स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण,एकता का दिया सन्देश

काकाखबरीलाल@सरायपाली। माननीय शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री गजेन्द्र यादव जी की अपील पर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली,ज़िला – महासमुंद में दीपावली के पावन पर्व पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन स्नेह,हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
            

विद्यालय परिसर दीपों की मनमोहक आभा से जगमगा उठा, संस्कृति – संस्कार की उज्जवल छटा बिखर गई और स्कूल का वातावरण आनंदमय हो उठा।
               “दीपोत्सव कार्यक्रम” का आयोजन मुख्य अतिथि डॉ आशीष दास (अध्यक्ष एसएमडीसी ) एवं पालक सदस्य- चंपालाल डडसेना,दुतिया अजगर आदि की गरिमामई उपस्थिति में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सेजेस प्राचार्य प्रदीप नारायण सेठ,आदर्श उ.मा.वि. सरायपाली प्राचार्य जगदीश पटेल,व्याख्याता महेश नायक,तिलोत्तमा बारीक,जलंधर वर्गे,उमा नायक,घनश्याम दीप,प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी,शिक्षक श्याम सुन्दर दास,विशिकेशन नैरोजी,रश्मि राजा,धनपत सिदार,भृत्य घसियाराम चौहान एवं उत्साही लगनशील विद्यार्थियों – तनुष्का नायक,रिया प्रधान,श्रद्धा सुमन पाणिग्राही,अपूर्वा साहू,काजल अग्रवाल,खुशबू सोनी,तमन्ना शर्मा,राधिका डडसेना,देविका साव,आयुष बरिहा,ईशिथ सेठ आदि की ख़ास उपस्थिति रही।
दीपावली के अवसर पर “दीपदान” विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सुंदर रंग बिरंगे रंगोली सजाई और अपने कलात्मकता का बखूबी प्रदर्शन किया,दीप प्रज्वलित कर सबने हृदय की गहराईयों से पूजा-अर्चना की।कार्यक्रम में विद्यार्थियों,पालकों,शिक्षकों की भागीदारी मुख्य आकर्षण केंद्र रहा।
सेजेस प्राचार्य प्रदीप नारायण सेठ द्वारा सभी के लिए मिठाई,प्रसाद की व्यवस्था की गई।
  मुख्य अतिथि डॉ आशीष दास के मंत्रोच्चार एवं भारत माता,छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर पूजन अर्चन के साथ दीपदान कार्यक्रम का सुन्दर आगाज़ हुआ।
दीपावली के दिन शिक्षा के मंदिर (देवालय) में दीया जलाकर स्कूल को खूब रोशन किया गया।    
एसएमडीसी अध्यक्ष डॉ आशीष दास ने दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए दीपदान के महत्व बताते हुए सभी के सुखद,उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाऐं दीं।        

स्कूल परिसर में शाला परिवार की सुख समृद्धि,खुशहाली, उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं को लेकर दीया जलाकर वातावरण को आलोकित किया गया।सभी ने दीपदान कार्यक्रम में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।
यह “दीपोत्सव” का पावन पर्व हम सभी को अंधकार से प्रकाश की ओर,अज्ञानता से ज्ञान की ओर और असत्य से सत्य की ओर ले जाने की प्रेरणा देती है।
सेजेस प्राचार्य प्रदीप नारायण सेठ ने कहा कि “दीपोत्सव”अपने आपमें अनूठा कार्यक्रम है,इसका आयोजन सामुदायिक सहभागिता से स्कूल में होने से इसका महत्व और बढ़ जाता है।
आदर्श उ.मा.वि.सरायपाली प्राचार्य जे.पी.पटेल ने कहा कि हमें इसी प्रकार आपस में मिल जुलकर बालहित में सतत रूप से कार्य करना चाहिए जिससे उपलब्धियों में वृद्धि स्पष्ट दृष्टिगोचर हो सके। उन्होंने दीपोत्सव के संदर्भ में सारगर्भित जानकारी दी।


पालक सदस्य चंपालाल डडसेना ने कहा कि अवकाश के दौरान आप सभी की उपस्थिति को देखते हुए काफी खुशी हो रही है यह आपकी सकारात्मक ऊर्जा,निष्ठा को दर्शाता है।
पालक सदस्य दुतिया अजगर ने दीपोत्सव कार्यक्रम की सराहना किया एवं आयोजन की सार्थकता पर बल दिया।
  व्याख्याता महेश नायक ने कहा कि दीपोत्सव का कार्यक्रम विद्यालय परिवार में एक नई ऊर्जा,नई स्फूर्ति,नई उमंग का संचार करने महत्वपूर्ण कदम है ।


व्याख्याता तिलोत्तमा बारीक ने कहा कि दीपदान मन में सकारात्मक संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति का एक विहंगम पल है।
शिक्षक यशवन्त कुमार चौधरी ने बताया कि इस “दीपोत्सव पर्व” में माटी के महत्व,कला कौशल,संस्कृति,स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण, एकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता जलंधर वर्गे द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन प्र.पा. यशवन्त कुमार चौधरी द्वारा किया गया।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!