एकबार फिर से Just999 कंपनी का पुणे में ठगी करने का मामला सामने आया…

(सरायपाली काकाखबरीलाल). सरायपाली में हुवे घोटाले के खुलासे के बाद छत्तीसगढ़ व ओड़िशा के अन्य शहरों में ठगी करने के पश्चात just999 कंपनी का अब महाराष्ट्र के पुणे शहर में भी ठगी करने का मामला सामने आया है । खासियत यह कि इस कंपनी की शिकायत उपभोक्ताओं ने नही बल्कि कम्पनी में कार्यरत एक कर्मचारी सिराज हजीमंगल ने संबंधित थाने में की है । इसके बाद संभव है कि पीड़ित उपभोक्ताओं द्वारा भी इस तरह की रिपोर्ट कंपनी के खिलाफ की जा सकती है । इस संबंध में थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार just999 का कार्यालय छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र में पुणे के हड़पसर व मगरपट्टा नगर में भी कार्यालय खोल गया था . जहाँ कंपनी ने सिराज हाजीमंगल को नौकरी में रखा था ।कंपनी के इस कर्मचारी ने just999 के ख़िलाफ पुणे शहर, पुलिस आयुक्त से शिकायत करते हुए लिखा है कि कंपनी के किये धोखाधड़ी की वजह से अब उसके पास आत्मदाह करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है.वह बहुत परेशान हो चुका है । येरवडा, पुणे निवासी सिराज हाजीमंगल ने दिए गए आवेदन में लिखा है कि जुलाई 2019 में भोले निवासी निवेश कुमार सोनी पुणे आकर उसे कंपनी में कार्य करने। के लिए 15 हजार रुपये प्रतिमाह देने के हिसाब से रखा और आधी कीमत में लोगों को बाइक दिलाने का स्कीम बताया, जिसके बाद सिराज ने लोगों को अपना भरोसा दिखाकर करीब 10 ग्राहकों को 10 गाड़ियां आधी कीमत पर बेच दी पर जिन्हें गाड़ी बेचीं अब उन्हें पैसे देने पड़ रहें है. अब अचानक पैसे देने की वजह से वे सारे लोग रोज सिराज के पास पहुंचकर उससे गाली गलौच कर मारपीट करते है और जान से मारने की धमकी देते है. सिराज ने बताया की इस बात की शिकायत वह येरवडा क्षेत्र के थाने में करने गया था लेकिन उन्होंने कंपनी ने धोखाधड़ी की है कहकर और छत्तीसगढ़ का केश है कहकर शिकायत दर्ज नहीं की. जिसके बाद रोज मारपीट और जान से मारने की धमकी मिलने पर सिराज ने इसकी शिकायत पुणे शहर पुलिस आयुक्त से करते हुए बताया कि उसके पास अब आत्मदाह के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है. सिराज ने बताया कि जब कंपनी के ख़िलाफ शिकायत दर्ज हुई थी तो वह छत्तीसगढ़ भी आया था लेकिन निवेश कुमार सोनी ने उसे यह सब आरोप झूठ है कुछ दिनों में सब ठीक हो जाएगा कहकर उसे सरायपाली थाना प्रभारी से मिलने नहीं दिया और अब उसका फ़ोन भी नहीं उठाया जा रहा है । जानकारी के अनुसार पीड़ित कर्मचारी सिराज जल्द ही सरायपाली आकर सरायपाली के थाने जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है । ज्ञातव्य है कि इस कंपनी के खिलाफ सरायपाली में भी एमडी सहित 2 अन्य लोगो पर कार्यवाही करते हुवे उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी ।

























