छत्तीसगढ़

सरायपाली:नेवता भोज का आयोजन किया गया

सरायपाली ।विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (समग्र शिक्षा) सरायपाली सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन देने के लिए नेवता भोज का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला जोगीदादर, संकुल- कलेण्ड़ा(सिंघोड़ा), विकासखंड- सरायपाली, जिला- महासमुन्द में केशव प्रसाद साहू सहायक शिक्षक के जन्मदिन के शुभअवसर पर नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस आंशिक नेवता भोज में बच्चों को हलवा,पुड़ी, समोसा, बडा़,केला,जलेबी और चॉकलेट दिया गया।शाला परिवार ने साहू जी को बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही साहू सर द्वारा विद्यालय परिसर में ” एक पेड़ मां के नाम ” के तहत वृक्षारोपण किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!