राष्ट्रीयकृत बैंकों के केसीसी लोन होगा माफ, मार्च तक होगा जमा-मंत्री डहरिया

काकाख़बरीलाल,सरायपाली।प्रदेश के ढाई करोड़ जनता के विश्वास से कांग्रेस की सरकार बनने पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे उक्त विचार को लेकर कल नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के मंत्री डॉ शिव डहरिया का बड़ेसाजापाली के निकटतम ग्राम पंचायत केवटापाली में संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पहुँचे थे। उक्त कार्यक्रम में सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद, बसना विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आलोक चंद्राकर,कांग्रेस कार्यकर्ता समेत भारी मात्रा में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
●जगह जगह हुआ स्वागत-मंत्री श्री डहरिया का महासमुंद जिले के पिथौरा, बसना,भंवरपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह जोशीला स्वागत भी हुआ।

ग्राम पंचायत केवटापाली में मंत्री श्री डहरिया ने सभी क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी कल के भविष्य है,यही बच्चे भविष्य में चल कर अधिकारी, विधायक, मंत्री बनेंगे। 15 साल से छत्तीसगढ़ में भाजपा का सरकार था, बीजेपी ने 15 साल में कुछ भी विशेष कार्य नही किया। मुख्यमंत्री भाई भूपेश बघेल के नेतृत्व ने विकास अंतिम छोर तक पहुचायेंगे, आगे कृषि ऋण के सम्बंध में कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों का केसीसी लोन भी माफ किया जाएगा,मार्च तक केसीसी लोन माफ करने का आश्वासन भी दिया गया।

पहली बार मंत्री के आगमन से ग्रामीण जन काफी उत्साहित नज़र आये।उक्त अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री रतन बंजारे ने मंत्री श्री डहरिया के समक्ष भंवरपुर से भटगांव का रोड चौड़ीकरण, भंवरपुर या बड़ेसाजापाली में महाविद्यालय,700 मि. सीसी रोड मुनगाडीह से स्कूल तक,पानी की कमी से फसल मर जाता है जिसकी रक्षा के लिए भैसाडुला बांध में एनीकेट का निर्माण हो जिससे 1से 12 गांव लाभवंवित होंगे,जहाँ बच्चों के संख्या ज्यादा हो वहाँ मिडिल स्कूल की स्थापना किया जाय,इन सभी मांगो को रखा ,श्री डहरिया ने स्कूल में शिक्षक की कमी को दूर करने शिक्षा मंत्री से चर्चा कर सभी मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया गया। खेल प्रतियोगिता में विजेता टीमों को इनाम भी श्री डहरिया के हाँथो दिया गया,एवं आभार प्रकट जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आलोक चंद्राकर ने किया।
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता रतन बंजारे,सरपंच ग्राम पंचायत केवटापाली,समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता, संकुल केंद्र बड़ेसाजापाली,के सहयोग से हुआ था।






















