कर्नाटक जैन मुनि आचार्यश्री काम कुमार बंदी जी का असमाजिक तत्वों द्वारा निर्गम हत्या के विरोध में हुआ पुतला दहन

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाख़बरीलाल@पिथौरा। पिथौरा नगर के ह्रदय स्थल बार चौक में बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने इक्कठा होकर कर्नाटक में हुए जैन मुनि के हत्यारों ओर असामाजिक तत्वों के खिलाफ आक्रोश ब्यक्त करते हुवे नारेबाजी करते हुए बार चौक पिथौरा में गीतेश पंडा संयोजक व विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल नगर संयोजक राजवीर प्रजापति के संयुक्त नेतृत्व में कर्नाटक राज्य के बेलगावी में दिगंबर जैन मुनि आचार्य श्री काम कुमार बंदी जी का असमाजिक तत्वों द्वारा निर्गम हत्या के विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन किया गया एवं नारे बाजी करते हुवे अरोपोयों को फांसी देने की।प्रदर्शन स्थल पर पुलिस द्वारा पुतले पर पानी डालकर बुझाया गया ।इस दौरान ,देव पटेल खंड संयोजक, योगेश यादव विश्व हिंदू परिषद उपाध्यक्ष, धनंजय यादव, राजू विश्वकर्मा, सोनू निषाद, दुलार यादव, चमन चौहान, लोकेश्वर सिन्हा, रतन नायक, मोनू निषाद, यशवंत ठाकुर एवं अन्य बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


























