बसना: हाईवा वाहन से टकराई 407 वाहन एक की मौत

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत अज्ञात हाईवा वाहन के चालक ने अपने वाहन को बिना संकेतक दिये उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाही पूर्वक खडा कर दिया जिससे 407 वाहन टकरा गया वाहन चालक के सिर में चोट आई जिससे उसकी मौत हो गई। मनीष श्रीवास ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 16 इंदिरा नगर सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग का निवासी है कक्षा 05 वीं तक पढा है रोजी मजदूरी का काम करता है। दिनांक 09.06.2025 के रात्री करीबन 10.00 बजे अपने साथी जितेन्द्र वर्मा के साथ उसके वाहन 407 क्रमांक CG07 CA 7058 में रेलवे का सामान भरकर कोहका भिलाई से बरपाली उडिसा जाने के लिये निकले थे वाहन को जितेन्द्र वर्मा चला रहा था दिनांक 10.06.2025 के करीबन 03.30 बजे थाना बसना अंतर्गत NH53 रोड ग्राम बरबसपुर के पास पहुचे थे तभी अज्ञात हाईवा वाहन के चालक ने अपने वाहन को NH53 रोड किनारे बिना संकेतक दिये उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाही पूर्वक खडा कर दिया था जिसके कारण हमारा वाहन 407 क्रमांक CG07 CA 7058 उक्त हाईवा वाहन के पीछे टकरा गया जिससे जितेन्द्र वर्मा के सिर में गंभीर चोट आई जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





























